e shram card benefits 500 rupees | ई श्रम कार्ड आधिकारिक वेबसाइट l E-Shram card registration | किस श्रमिकों को मिलेगा 500 रु
प्यारे दोस्तों जैसा की आपको पता है,अभी हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड बनवाना शुभारंभ किया गया है। इस कार्ड को बनवाने का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों का डेटाबेस आंकड़ा तैयार करना है। ये कार्ड जब से बनना शुरू हुआ है तब से काफी लोगो के ये मन में सवाल बन रहे है,और सवाल ये है की कार्ड को बनाये या नहीं
E shram card 2023
अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर है, तो इस कार्ड को आपको अवश्य बनवा लेना चाहिए। ताकि भविष्य में सरकार जब कोई योजना बनाए या श्रमिकों को कोई लाभ देना चाहे तो e shram card द्वारा श्रमिक मजदुर को लाभ मिल सके।
आपके जानकारी के लिए बता दे की जिन मजदूरों ने श्रमिक कार्ड बनवाये है उनके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने ये एलान किया है की असंगठिक क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों के खाते में 500 रुपये प्रतिमाह भेजें जाएंगे। तो इस लेख में आपको सारी जानकारी मिलने वाला बस आपसे विनती है की इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। ई श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022
E Shram Card benefits 500 Rupees
सभी असंगठिक क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सरकार की ओर से निकल कर आयी है। उतरप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ जी ने 500 रुपये प्रतिमाह के दर से 4 माह तक दिए जाएंगे ताकि उन श्रमिक मजदूरों को थोड़ी आर्थिक मदद मिल सके। इस योजना के तहत उतरप्रदेश के 2.5 करोड़ श्रमिकों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा।
किस श्रमिकों को मिलेगा 500 रु प्रतिमाह
दोस्तों e shram card लगभग 38 करोड़ श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करवाने का लक्ष्य है, जिसमे से 2.5 करोड़ उत्तरप्रदेश के निवासी होंगे। ये 500 रु प्रतिमाह दिए जाने वाली राशि केवल यूपी सरकार ने ही जारी की है ,तो इसका लाभ भी सारे लाभार्थी यूपी के ही श्रमिक मजदुर होंगे। इस योजना के तहत अगर कोई अन्य राज्य सरकार भी लागु करेगी तो आपको इस आर्टिकल में अपडेट किया हुआ मिल जायेगा।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना 2021-22 ऑनलाइन आवेदन
यूपी सरकार द्वारा दी गई अपडेट
- इस योजना के लाभार्थियों को 500 रु प्रतिमाह के हिसाब से 4 महीने तक दिए जाएंगे।
- तो मजदुर श्रमिक इस कार्ड को नहीं बनाये है, वो इस कार्ड को जल्द बना लें।
- उत्तरप्रदेश में अभी तक 52 % महिलाओ ने इस कार्ड को बनवा लिया है, जबकि पुरुषो की आवेदन करवाने वाली संख्या ज्यादा है।
इस योजना से जुड़े प्रश्न/उत्तर
क्या 500 रूपया सभी ई श्रम कार्ड धारियों को मिलेगा ?
”नहीं” ये अभी सिर्फ यूपी में ही दिए जाने की घोषणा की गई है। अगर कोई अन्य राज्य इसकी घोषणा करती है, तो उसकी सूचना आपको सबसे पहले इस वेबसाइट पर या इसी पोस्ट में अपडेट कर दिया जायेगा।
असंगठित क्षेत्र क्या होता है ?
असंगठित क्षेत्र के मतलब वैसा क्षेत्र होता है ,जहां मजदूरों को प्रतिदिन के काम करने के पैसे मिलते है। यानि 10-12 दिन काम नहीं करेंगे तो खाने के लिए भी सोचना पड़ेगा। मतलब ऐसे मजदूरों के आय का कोई दूसरा स्रोत नहीं होता हैं। जैसे-राज्य मिस्त्री, बढ़ाई, नाई, रिक्शा चालक,भवन निर्माण श्रमिक, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, खेतिहर मजदूर, अखबार बेचने वाले, दूध बेचने वाले, सब्जी और फल बेचने वाले, ईंट भठ्टा मजदूर, प्रवासी मजदूर, मछुआरे, आरा मिलो का मजदूर, मनरेगा कार्यकर्ता, चमड़ा श्रमिक आदि।
e shram आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/
NOTE :- हमारे इस वेबसाइट www.yojnaworld.com आपको केंद्र / राज्य सरकार की ओर से आने वाली सभी प्रकार की योजनाओं से सम्बंधित सूचना दी जायेगी कई बार सरकार तो बहुत अच्छी-अच्छी योजना बनती है पर कम जानकारी होने के कारण हम उस योजना का लाभ नहीं ले पाते है , तो सही समय पर सही जानकारी जानने के लिए आप हमें फॉलो जरूर करें, आप अपना कीमती समय निकालकर आर्टिकल पढ़े इसके के लिए दिल से धन्यवाद।