Jharkhand Ration Card Check Online झारखण्ड का राशन कार्ड कैसे चेक करें

Jharkhand Ration Card Check Online: झारखंड राशन कार्ड चेक करने के लिए अब बहुत ही आसान हो चुका है। क्योंकि आजकल ऑनलाइन काम होना शुरू हो चुका है। जिससे आप घर बैठे ही राशन कार्ड चेक कर सकते हैं। तो अगर आप नई राशन कार्ड के लिए आवेदन किए हैं या फिर आप अपना नाम लिस्ट में ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं। तो बहुत ही आसानी से आप चेक कर सकते हैं। झारखंड सरकार ने आधिकारिक आहार वेब पोर्टल का व्यवस्था करवा दिया है। इस पोर्टल से संबंधित जानकारी घर बैठे ही ले सकते हैं। Jharkhand ka ration card kaise check kare online, तो आप बहुत ही आसानी से अपने लैपटॉप या मोबाइल से चेक कर सकते हैं।

झारखण्ड राशन चेक ऑनलाइन करने की प्रक्रिया?

स्टेप-1. सबसे पहले आहार झारखण्ड की वेब पोर्टल में जाइये।

सबसे पहले आपको राशन कार्ड चेक करने के लिए खाद्य विभाग के ऑफिशियल वेब पोर्टल को ओपन करना होगा। झारखंड खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in है।

स्टेप-2. अब आप राशन कार्ड विवरण विकल्प को चुनें।

झारखंड ऑफिशियल वेब पोर्टल ओपन होने के बाद आपके सामने लाभुक कार्ड का जानकारी खुलकर आएगा। इसके बाद आपको राशन कार्ड का ऑप्शन को चुनना होगा।

Jharkhand Ration Card Check Online

इसे भी पढ़े Jharkhand Petrol Subsidy Yojana के तहत कैसे मिलेगा सब्सिडी ?

स्टेप-3. अब आप जिला एवं ब्लॉक चुनें।

वेब पोर्टल ration card beneficiary search ओपन होने के बाद आपके सामने जिला और ब्लॉक का नाम खुलकर आएगा  तो आप जिस भी जिले से हैं उस जिला और ब्लॉक का नाम सुन ले।

स्टेप-4. अब Village/Ward और कार्ड (जैसे -AAY) टाइप चुनें।

अब झारखंड राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए आपके सामने गांव वार्ड और डीलर का ऑप्शन दिखाई देगा village/ward सेलेक्ट करें और Captcha कोड को सही से भरकर इस पर क्लिक करें।

स्टेप-5. अब आप झारखण्ड का राशन कार्ड चेक करें। 

यह सारी डिटेल देने के बाद आपके चुने हुए village/ward का राशन कार्ड लिस्ट सामने खुलकर आ जाएगा। जिसमें आप अपना नाम , पिता का नाम और राशन कार्ड नंबर चेक कर सकते हैं।

झारखण्ड के जिलों की लिस्ट जिनका राशन कार्ड सूची ऑनलाइन चेक कर सकते है।

यहां पर दिए गए सभी जिलों का नाम है। झारखंड राशन कार्ड सूची ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिस्ट में जिले का नाम है। उसे पहले सिलेक्ट करें।

Palamu (पलामू) Ranchi (राँची
Koderma (कोडरमा) East Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम)
Chatra (चतरा) West Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम)
Hazaribagh (हजारीबाग) Saraikela Kharsawan (सराइकेला खरसावाँ)
Ramgarh (रामगढ़) Deoghar (देवघर)
Dhanbad (धनबाद) Pakur (पाकुड़)
Bokaro (बोकारो) Dumka (दुमका)
Lohardaga (लोहरदग्गा)  Sahebganj( साहिबगंज)
Garhwa (गढवा) Simdega (सिमडेगा)
Gumla (गुमला) Godda (गोड्डा)

झारखंड राशन कार्ड खोजें ऑनलाइन?

अगर आपको अपना राशन कार्ड खोजने में परेशानी हो रही है तो आइए आपको हम राशन कार्ड ऑनलाइन खोजने के एक तरीका और बताते हैं। इस तरीका को फॉलो कर करके आप राशन कार्ड नाम से सर्च कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में भी जानते है।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज में ही राशन कार्ड धारक ऑप्शन के नीचे अपना राशन कार्ड खोजें विकल्प को सिलेक्ट करें।
  • नाम से राशन कार्ड सर्च करें – इसके बाद स्क्रीन पर cardholder search का ऑप्शन आएगा। यहाँ सबसे पहले अपना जिला चुनें। इसके बाद अपना नाम लिखकर Submit कर दें।
  • इसके बाद आप जिला सेलेक्ट करके अपना लिखकर सर्च करेंगे, उस नाम के, उस जिले में जितने भी राशन कार्ड धारी है उसकी पूरी लिस्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ आप अपना नाम और पिता/पति के नाम के द्वारा लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हो।

राशन कार्ड लिस्ट झारखंड से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 राशन कार्ड लिस्ट झारखंड ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

खाद्य विभाग झारखण्ड की ऑफिसियल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर
राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने की सभी स्टेप बताया गया है जहां आप अपने गांव एवं राशन डीलर के नाम के द्वारा भी लिस्ट में नाम देख सकते हैं।

प्रश्न 02 अपने नाम से झारखंड राशन कार्ड कैसे खोजें ऑनलाइन?

आप अपने नाम के द्वारा भी झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। वहां होम पेज में ही आपको राशन कार्ड खोजें विकास को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद जिला और नाम लिखकर लिस्ट को सर्च कर कर देख सकते हैं।

प्रश्न 03 झारखंड की नई राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं है क्या करें?

अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है या अभी तक आपका राशन कार्ड नहीं बना है तब आपको निर्धारित फॉर्म को भरकर आवेदन करना होगा। इसके लिए खाद्य विभाग झारखंड के स्थानीय कार्यालय में संपर्क करें।

प्रश्न 04 झारखण्ड राशन कार्ड से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आपको झारखंड राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप इनके हेल्पलाइन नंबर 18003456598 पर संपर्क कर सकते हैं।

निष्कर्ष :-

झारखंड राशन कार्ड नई लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करें, इससे जुड़ी सभी जानकारी आज आपने इस आर्टिकल में जाना है अब आप घर बैठे राशन कार्ड नई लिस्ट में अपना नाम सर्च कर सकते हैं और देख सकते हैं अगर आपको झारखंड राशन कार्ड नई लिस्ट में ऑनलाइन चेक करने में कोई भी तरह की परेशानी हो रही है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर करें।

इस वेबसाइट www.yojnaworld.com पर केंद्र / राज्य सरकार के सभी नए और पुराने योजनाओ की पूरी जानकारी दी जाती है , सही समय पर सही जानकारी जानने के लिए  हमारे वेबसाइट को फॉलो जरूर करें।

Leave a Comment